News Saga Desk
पूर्वी सिंहभूम : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” के तहत जिले में 21 से 28 नवंबर तक “सेवा का अधिकार सप्ताह” मनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस विशेष अभियान का आयोजन किया है।
इस दौरान जिले की हर पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, म्यूटेशन, भूमि मापी, भू-धारण प्रमाण पत्र और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़ी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
शिविरों में मिले सभी आवेदनों को तत्काल पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा ताकि शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। मौके पर ही समाधान और दस्तावेज अपलोड की व्यवस्था ग्रामीण जनता को बड़ी राहत देगी। सरकार को उम्मीद है कि इस अभियान से लोगों को आवश्यक सेवाएं तेजी और पारदर्शिता के साथ मिल सकेंगी।
No Comment! Be the first one.