झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

NEWS SAGA DESK
रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आज मोराबादी स्थित दीक्षांत मंडप में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद 21 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, जबकि कुल 673 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। राज्यपाल ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह समय पर आयोजित हों, इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

समारोह के दौरान योग्य छात्रों को सम्मानित कर उनके सपनों और भविष्य को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया।

Read More News

Read More