NEWS SAGA DESK
रांची। घाटशिला उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान JMM के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी और घाटशिला से आए समर्थक भी मौजूद रहे। जीत के बाद यह उनका पहली बार झारखंड विधानसभा में प्रवेश है, जहां उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने नए विधायक को बधाइयों की झड़ी लगा दी।
No Comment! Be the first one.