छत्तीसगढ़ के भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

रायपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को कोयला से लदी हुई मालगाड़ी के 5 डिब्बे भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर पलट गए। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनाें के मार्ग में बदलाव

किया गया है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि इस हादसे के चलते रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार आज सुबह बिलासपुर से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास मरही माता मंदिर सिग्नल के पास घने जंगल के बीच तेज आवाज के साथ डिरेल हाेकर पलट गए। बताया गया है कि मालगाड़ी के 23 डिब्बे पलटे हैं, जिनमें भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर बिखर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की आवाज सुनकर वे लाेग मौके पर पहुंचे। इस दौरान मालगाड़ी के डिब्बे पटरी और आसपास पलटे पड़े थे। हादसा कैसे हुआ है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद खड़ी हो गई है। सूचना मिलते ही रेलवे अमला मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करने में जुट गया है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More