धनतेरस पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, हर घर में खुशहाली की कामना

धनतेरस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह त्योहार हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए।

NEWS SAGA DESK

धनतेरस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह त्योहार हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय जीवन की कामना करते हुए हर घर में खुशहाली और परिवारों में सुख-शांति बने रहने की उम्मीद जताई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे। राज्य के हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे और लोगों का जीवन उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए ‘बधाई, शुभकामनाएं और जोहार’ कहा। साथ ही उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि धनतेरस का यह शुभ अवसर झारखंड के हर घर में खुशियों का उजाला लेकर आएगा और सभी के जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि बढ़ेगी।

Read More News

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More