News Saga Desk
रांची। रांची में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरियातू थाना क्षेत्र में फास्ट फूड दुकानों की आड़ में नशीली सिरप बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
काफी समय से इस इलाके में नशीली सिरप की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान टूटू कुमार साव और लीचू महतो नामक दो आरोपियों को दबोचा गया, जो फास्ट फूड की दुकान चलाकर नशे का धंधा करते थे।
छापेमारी में उनके पास से 20 बोतल नशीली सिरप बरामद की गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर विभिन्न मामलों में कार्रवाई भी दर्ज है।
सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
No Comment! Be the first one.