सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा 26 नवंबर से शुरू

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी “सरदार एट द रेट 150 – एकता पदयात्रा” अभियान की शुरुआत की है। यह पहल युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रति गर्व की भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी आधारित विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित बताया गया है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में इस अभियान के तहत दो जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन होगा। पहली पदयात्रा 26 नवंबर को बिष्टुपुर क्षेत्र से शुरू होगी, जबकि दूसरी पदयात्रा 28 नवंबर को पटमदा में आयोजित की जाएगी। दोनों पदयात्राओं की अध्यक्षता सांसद विद्युत वर्ण महतो करेंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रीय पदयात्रा गुजरात के करमसद से शुरू होकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

सांसद विद्युत वर्ण महतो ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इच्छुक युवा “मेरा युवा भारत” पोर्टल पर पंजीकरण कर इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

Read More News

Read More