संविधान गौरव दिवस पर बाबा साहेब को नमन, अमर कुमार बाउरी ने कहा-संविधान देश की लोकतांत्रिक धुरी

News Saga Desk

रांची संविधान गौरव दिवस के अवसर पर सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराने उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 26 नवंबर भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन बाबा साहेब अंबेडकर ने देश का संविधान राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि आज भारत लोकतांत्रिक मूल्यों पर खड़ा है और इसका श्रेय संविधान की मजबूत संरचना को जाता है। संविधान निर्माण के समय ही इसके माध्यम से भविष्य की दिशा भी सुनिश्चित की गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद ने विशेष सत्र आयोजित कर इस दिन को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे संविधान की महत्ता और मजबूत हुई है।

बाउरी ने इस अवसर पर नागरिकों से संविधान के अनुसार अधिकारों के उपयोग और कर्तव्यों के पालन का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान देश की एकता, न्याय और लोकतंत्र की नींव है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More