संविधान दिवस पर वाराणसी आईजी जोन ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

—जवानों को संविधान की उद्देशिका के बारे में भी जानकारी दी

वाराणसी,26 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। आईजी जोन ने पुलिस कर्मियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना के तहत भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने में अहम भूमिका हैं।

आईजी ने जवानों को संविधान की उद्देशिका के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने संविधान के वास्तुकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया।

गौरतलब हो कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 1949 में इसी दिन हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया था। 26 नवंबर का देश में राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा के पारित होने के बाद हुई थी। इस घटना की याद में कानून दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More