रांची में CM के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान बदला, कई रूटों पर आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

News Saga Desk

रांची। मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट प्लान में अस्थायी बदलाव लागू किया है।

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, गुरुवार को जारी दिशा–निर्देश के तहत शुक्रवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहन केवल रिंग रोड के रास्ते ही आवागमन कर सकेंगे। नो–एंट्री समय पहले की तरह लागू रहेगा।

इन रूटों पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आवास, दिवंगत दिशोम गुरु आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी से रेडक्रॉस रोड तक निजी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इन मार्गों पर चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें, ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रहे।

वाहनों के लिए चार बड़े पार्किंग स्थल निर्धारित
कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए कई पार्किंग ज़ोन बनाए गए हैं—
✔ फुटबॉल मैदान, रांची कॉलेज मोरहाबादी
✔ आर्मी मैदान मोरहाबादी
✔ टीआरआई मैदान
✔ डीआईजी ग्राउंड

कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर होकर आने वाले लोग वाहन इन्हीं पार्किंग स्थलों में पार्क करेंगे। वहीं बूटी मोड़, रिम्स और करमटोली से आने वाले वाहन सीधे आर्मी मैदान पार्किंग में जाएंगे।

ट्रैफिक विभाग ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अल्प समय के लिए नए रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More