News Saga Desk
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें तैरने लगीं। इसी दौरान मैरी डी’कोस्टा का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और Reddit पर वायरल चैट्स में दावा किया गया कि मैरी और पलाश की बातचीत के कारण शादी रुकी है। बताया गया कि ये चैट्स खुद मैरी के Reddit अकाउंट से शेयर हुई थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।
मैरी डी’कोस्टा का बयान
विवाद बढ़ता देख मैरी डी’कोस्टा सामने आईं और इंस्टाग्राम पर लंबा नोट शेयर कर अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनका और पलाश का कोई व्यक्तिगत संपर्क नहीं था और दोनों सिर्फ एक माह तक चैट में जुड़े थे।
मैरी के मुताबिक–
- चैट 29 अप्रैल से 30 मई 2025 तक हुई
- वह पलाश मुच्छल से कभी मिली नहीं
- सोशल मीडिया पर फैल रही बातें गलत और भ्रामक हैं
मैरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह न तो वह कोरियोग्राफर हैं और न ही वह लड़की जिसके साथ धोखे की बात जोड़ी जा रही है। लोगों द्वारा चीज़ें मिलाने और कहानी गढ़ने के कारण उन्हें सफाई देनी पड़ी।
हेट से परेशान होकर पोस्ट डिलीट
मामला बढ़ने के बाद मैरी ने अपने पोस्ट और कई तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाते हुए कहा कि वह अब प्राइवेसी चाहती हैं क्योंकि लगातार आने वाली नफरत को झेल पाना मुश्किल हो रहा है। सपोर्ट करने वाले लोगों को उन्होंने शुक्रिया भी कहा।
इधर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की ओर से शादी टलने के बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। यही वजह है कि इंटरनेट पर चर्चाओं और अफवाहों का दौर लगातार जारी है।
No Comment! Be the first one.