धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का भावुक संदेश-‘मेरे लिए सब कुछ थे धरम जी’

News Saga Desk

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री, परिजनों और फैंस में गहरा शोक है। पिछले दिनों उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने और घर के बाहर एम्बुलेंस देखे जाने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं।

निधन के तीन दिन बाद पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ बिताए सुनहरे पलों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

“वो मेरे लिए सब कुछ थे..”, हेमा मालिनी

भावुक हेमा मालिनी ने लिखा—
“धरम जी मेरे लिए सब कुछ थे—एक प्यारे पति, हमारी बेटियों ईशा और अहाना के लाडले पिता, मेरे साथी, मेरे मार्गदर्शक और हर कठिनाई में मेरा सहारा।”
उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और उनके टैलेंट ने उन्हें हमेशा सभी का प्रिय बनाया।
“उनका जाना मेरे जीवन में एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

सालों साथ बिताने की यादों को याद करते हुए हेमा ने लिखा कि वे स्मृतियां अब जीवनभर उनका सहारा रहेंगी।

मुंबई में आयोजित प्रेयर मीट

धर्मेंद्र को इस महीने की शुरुआत में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी लगातार अस्पताल पहुंचते रहे।
उनके निधन के बाद परिवार की ओर से 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में ‘प्रेयर मीट’ आयोजित की गई, जिसे ‘Celebration of Life’ नाम दिया गया। इसमें करीबी दोस्त, रिश्तेदार और बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More