News Saga Desk
रांची। 30 नवंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले रांची क्रिकेटमय हो उठा है। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को भारतीय टीम ने नेट सेशन में जोरदार अभ्यास किया।
रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नेट पर लंबा समय बिताते हुए अपने शॉट्स और तकनीक पर खास मेहनत की। रोहित ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ टाइमिंग और फुटवर्क पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि तिलक ने स्पिन गेंदबाजों के सामने आक्रामक स्ट्रोक पर अभ्यास किया।
नेट्स में दोनों खिलाड़ियों की लय देखकर स्टेडियम के बाहर खड़े दर्शक भी उत्साहित दिखे।
स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और दोनों टीमें गुरुवार तक रांची पहुंच जाएंगी। खिलाड़ियों की तैयारी और शहर के क्रिकेट उत्साह को देखकर माना जा रहा है कि रांची में यह वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक और दर्शनीय साबित होगा।
No Comment! Be the first one.