लालपुर में दिनदहाड़े लूट, बैंक से पैसे निकाल लौट रहे युवक से 1.30 लाख से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार

News Saga Desk

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लूट की बड़ी घटना सामने आई। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 1 लाख 30 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित की पहचान फिलोमोन बा के रूप में हुई है, जो कोकर स्थित पाहन टोली का निवासी है। वह बैंक ऑफ इंडिया, कोकर शाखा से रकम निकालकर टोटो से घर लौट रहा था।

जैसे ही टोटो लालपुर थाना के पास पहुंचा, पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने वाहन ओवरटेक किया और बैग छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकले।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More