News Saga Desk
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना के सभी 64 लाख लाभुकों को अब कुल 15 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख और मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से 10 लाख रुपये का लाभ शामिल रहेगा।
वे गुरुवार को होटल बीएनआर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को अब डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अस्पतालों में उपचार प्राप्त करना अधिक आसान और पारदर्शी होगा, और लाभार्थियों को बिना बाधा के इलाज मिल सकेगा।
उन्होंने निजी अस्पतालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मरीज की मौत के बाद शव रोककर रखने की प्रथा अपराध की श्रेणी में आती है, और यदि कोई अस्पताल ऐसा करता पाया गया तो उसे सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अस्पताल चलाना केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का कार्य है। सरकार हर संभव सुविधा और भुगतान उपलब्ध कराती है, इसलिए अस्पतालों को भी संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करनी चाहिए।
No Comment! Be the first one.