झारखंड सरकार की बड़ी पहल, शीतलहर से राहत के लिए 79 लाख रुपये जारी, सभी 24 जिलों को आवंटन

News Saga Desk

झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत एवं सुरक्षा उपायों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए शीतलहर से बचाव, राहत और बचाव अभियान को गति देने के उद्देश्य से धनराशि जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, शीतलहर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के संचालन के लिए कुल 79 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह राशि राज्य के 24 जिलों में विभाजित की गई है, जिसका उपयोग ठंड से निपटने से संबंधित आवश्यक सामग्री, त्वरित सहायता और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में किया जाएगा।

सरकार का यह कदम कड़ाके की ठंड के बीच आमजन को राहत देने में अहम साबित होने की उम्मीद है।

Read More News

Read More