News Saga Desk
राजधानी रांची में हिमालय ऑप्टिकल ने बरियातू में अपना नया और अत्याधुनिक स्टोर शुरू कर दिया है, जो ब्रांड की उन्नत आईवियर सेवाओं के विस्तार का एक और महत्वपूर्ण चरण है। यह रांची में दूसरा और झारखंड में आठवां आउटलेट बन गया है, जिससे ग्राहकों के लिए प्रीमियम ऑप्टिकल सर्विसेज और अधिक सुलभ हो सकेंगी। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख रविशेख कुमार और मार्केटिंग हेड जोगा डे उपस्थित रहे।
नया स्टोर आधुनिक डिज़ाइन, आकर्षक प्रीमियम इंटीरियर्स और विशाल लेआउट के साथ ग्राहकों को एक बेहतर रिटेल अनुभव प्रदान करता है। स्टोर में प्रदर्शित आईवियर कलेक्शन उच्च गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्टाइल को दर्शाता है।
हिमालय ऑप्टिकल अपने 360-डिग्री आई-चेक-अप सिस्टम के लिए जाना जाता है, जिसमें अनुभवी नेत्र-विशेषज्ञ और एडवांस तकनीक शामिल है। यहां उपलब्ध आंखों की उन्नत जांच तेज, सटीक परिणाम और उत्कृष्ट ऑप्टिकल समाधान सुनिश्चित करती है। संस्था बच्चों में मायोपिया (कमज़ोर दृष्टि) मैनेजमेंट में भी विशेषज्ञ है और जरूरत के अनुसार कस्टम कॉन्टैक्ट लेंस भी उपलब्ध कराती है।
नए स्टोर की सबसे बड़ी आकर्षक पेशकश है नेक्स्ट-जेनरेशन रे-बैन मेटा एआई स्मार्ट ग्लासेस—जो तकनीक, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स का अनोखा संयोजन हैं। ये स्मार्ट ग्लासेस हैंड्स-फ्री फोटो-वीडियो कैप्चर, वॉइस-कमान्ड कंट्रोल, रियल-टाइम शेयरिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
स्टोर में रे-बैन, ओकली, प्राड़ा, बर्बरी, एम्पोरियो अरमानी, माइकल कॉर्स, टोमी हिलफिगर और कई अन्य इंटरनेशनल लक्ज़री ब्रांड्स उपलब्ध हैं। सभी प्रीमियम सनग्लासेस पर 6 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।
लॉन्च पर बोलते हुए हिमालय ऑप्टिकल की मार्केटिंग हेड जोया डे ने कहा—
“रांची बरियातू में नए स्टोर की शुरुआत हमारे लिए गर्व का क्षण है। अत्याधुनिक सुविधा, विशेषज्ञ ऑप्टोमेट्रिस्ट और रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेस जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ हम ग्राहकों को वर्ल्ड-क्लास अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
ग्राहकों को आमंत्रित करते हुए कंपनी ने कहा है कि वे स्टोर पर आकर नवीनतम कलेक्शन देखें और पर्सनलाइज्ड विज़न-केयर सेवाओं का लाभ उठाएँ।
1935 में स्थापित हिमालय ऑप्टिकल आज देशभर में 150 से अधिक स्टोर्स के साथ भारत के प्रमुख और विश्वसनीय आईवियर ब्रांडों में शामिल है, जो नवाचार, तकनीक और प्रीमियम विज़न-केयर समाधान के लिए जाना जाता है।
No Comment! Be the first one.