News Saga Desk
झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के 8792 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। राज्य सरकार के कार्यकाल के पहले वर्ष के इस उपलब्धि समारोह में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वादों को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है और रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से उम्मीद जताई कि वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति वितरण के साथ ही सरकार ने अपने दूसरे वर्ष की शुरुआत नई उम्मीदों और लक्ष्यों के साथ की है।
No Comment! Be the first one.