IND vs SA वनडे रांची, JSCA स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 5000 जवान तैनात

News Saga Desk

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम धुर्वा और आसपास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके।

कहाँ-कहाँ तैनात होगा सुरक्षा बल?

सुरक्षा में ATS, IRB, RAF, जिला पुलिस और महिला पुलिस बल शामिल रहेंगे। साथ ही 6 आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से अधिक थाना प्रभारियों को अलग से मैदान पर कमान सौंपी गई है। स्टेडियम के अंदर-बाहर अग्निशमन वाहन और वाटर कैनन भी तैयार रखे गए हैं।

खिलाड़ियों के होटल में भी सुरक्षा टाइट

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम के ठहरने वाले रेडिशन ब्लू होटल में भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरीय अधिकारी लगातार होटल और स्टेडियम का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

SSP राकेश रंजन का बयान

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि मैच के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी। स्टेडियम क्षेत्र में साधारण वर्दी व सादे लिबास दोनों में पुलिस मौजूद रहेगी। सभी थानों को लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Read More News

Read More