वनडे से पहले बोले केएल राहुल–धोनी के शहर में खेलना हमेशा खास, फैंस से मिलेगी जबरदस्त ताकत

News Saga Desk

रांची | 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला होने जा रहा है। शहर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है और दोनों टीमें मुकाबले से पहले तैयारी में पूरी तरह जुटी दिखाई दीं। भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया, वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी रणनीति को पैना करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा कि रांची में खेलना हमेशा एक अलग एहसास देता है, क्योंकि यह शहर क्रिकेट की आत्मा को जीता है। राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा— “यह माही भाई का शहर है, यहां क्रिकेट नस-नस में दौड़ता है। अगर धोनी भाई स्टैंड में नजर आए तो वह पल हमारे लिए बेहद खास होगा।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि रांची की भीड़ टीम इंडिया को अतिरिक्त ऊर्जा देगी और खिलाड़ी उस जोश को मैदान पर बदलने के लिए तैयार हैं।

बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More