बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची में धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन, जुएल ओराम और संजय सेठ रहे उपस्थित

News Saga Desk

रांची | बरियातू रोड। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को आरोग्य भवन परिसर में धरती आबा संग्रहालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इसी कार्यक्रम में क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनजातीय कार्य मंत्रालय के मंत्री जुएल ओराम, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्म भूषण राम बहादुर राय, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत व अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जुएल ओराम ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की उपेक्षा के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय वहां तक दोपहिया वाहन से पहुंचना भी कठिन था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं जनजातीय मंत्रालय के प्रयासों से न सिर्फ उलिहातु में विकास हुआ बल्कि बिरसा मुंडा की पुरानी जेल को भी संवारकर संग्रहालय के रूप में राष्ट्रीय पहचान दिलाई गई। ओराम ने कहा कि इसके लिए सर्वप्रथम मंत्रालय ने राशि आवंटित की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के सामने गौरव के साथ स्थापित किया।

वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक है क्योंकि देश एक साथ कई महान हस्तियों की 150वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने बताया कि धरती आबा बिरसा मुंडा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और राष्ट्रगीत वंदे मातरम—सभी की 150वीं वर्षगांठ इस समय पूरे देश में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोग्य भवन परिसर में स्थापित यह संग्रहालय जनजातीय इतिहास, संस्कृति और संघर्ष का महत्वपूर्ण प्रतीक है। संजय सेठ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत एवं आदिवासी नायक–नायिकाओं को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान देने की सराहना की।

यह संग्रहालय बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनकी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More