News Saga Desk
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत धमाकेदार रही और टीम इंडिया ने रांची में खेले गए पहले मुकाबले को 17 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा देखने लायक था। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और जीत में बड़ा योगदान दिया।
मैच के दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने सोशल मीडिया का खूब ध्यान खींचा। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी के समय कुलदीप गेंद फेंक रहे थे, तभी स्टंप माइक में रोहित शर्मा की आवाज कैद हुई। रोहित ने कुलदीप को कहा—
“तू विकेट टेकर बॉलर है… विकेट टेकिंग माइंडसेट से बॉलिंग कर ना।”
रोहित की यह नसीहत तुरंत वायरल हो गई और क्रिकेट फैन्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। कमेंट्री बॉक्स में मौजूद संजय बांगर ने भी इस बात को विस्तार से समझाते हुए कुलदीप के एग्रेसिव एप्रोच की तारीफ की।
मैच का हाल
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारत ने 349 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 रन जोड़े।
350 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 11 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि ब्रेजट्के, यानसन और वॉश की अर्धशतकीय पारियों ने मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन टीम 332 रन पर सिमट गई।
कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल
कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए और विपक्षी बल्लेबाजों को बार-बार परेशान किया। उनके निशाने पर टोनी डी जॉर्जी और मैथ्यू ब्रेजट्के जैसे बड़े बल्लेबाज भी आए।
इस मैच ने साबित किया कि सही मौके पर सही सलाह न सिर्फ खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाती है बल्कि मैच का रुख भी बदल सकती है — और रांची में यह रोहित और कुलदीप की साझेदारी ने कर दिखाया।
No Comment! Be the first one.