रांची के होटल केन में रिपेयरिंग के दौरान मजदूर की गिरकर मौत

NEWS SAGA DESK

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित होटल The Ken में आज एक बड़ी दुर्घटना सामने आई। भवन में चल रहे मरम्मत और रंग-रोगन के काम के दौरान एक मजदूर ऊपरी मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। लोगों ने होटल मालिक और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मरम्मत कार्य के दौरान मजदूर को पर्याप्त और सुरक्षित उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल मृतक के परिचित, दोस्त और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Read More News

Read More