रांची में रमा खलखो ने संभाला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद, संगठन मजबूत करने का वादा

News Saga Desk

रांची | झारखंड कांग्रेस महिला प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष रमा खलखो ने आज कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा सहित मंत्री दीपिका सिंह पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की और इरफान अंसारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पदभार संभालने के बाद रमा खलखो ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी ईमानदारी से खरा उतरेंगी। उन्होंने आगे संगठन को और मजबूत करने तथा महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Read More News

Read More