News Saga Desk
भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच में टिकट की कालाबाजारी को लेकर उठे सवालों पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बयान देते हुए कहा कि झारखंड छोटा राज्य है और अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का अवसर कठिन मेहनत और लंबे इंतजार के बाद मिलता है। ऐसे में किसी भी त्रुटि पर आलोचना तो हो सकती है, लेकिन लोगों को भड़काने की कोशिश गलत है।
उन्होंने कहा कि यदि आयोजन में कोई कमी रह भी गई हो तो राज्य के गार्जियन होने के नाते सभी पक्षों को मिलकर समाधान ढूंढना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक माहौल पैदा करने से राज्य और रांची शहर की छवि धूमिल होती है। पांडेय ने यह भी चेतावनी दी कि अनावश्यक विवाद बढ़ने से भविष्य में जेएससीए स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने पर असर पड़ सकता है।
टिकट कालाबाजारी पर उपाध्यक्ष ने कहा कि रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, कई संदिग्धों की पहचान की गई और गिरफ्तारी के प्रयास भी किए गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थितियों को रोकने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।
No Comment! Be the first one.