कोहली का शतक और मैदान में हड़कंप! पैरों में गिरने वाला फैन हुआ गिरफ्तार?

News Saga Desk

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 17 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच में जहां विराट कोहली के शतक ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं एक ऐसी घटना भी हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया—एक फैन मैदान में दौड़ते हुए पहुंचा और सीधे विराट कोहली के पैरों में गिर गया।

कौन था विराट के पैर छूने वाला फैन?

शतक लगाने के बाद विराट कोहली जश्न मना रहे थे, तभी JSCA स्टेडियम के विंग A में बैठा एक युवा फैन अचानक स्टैंड से कूदकर मैदान में आ गया। पहले कदम पर ही वह लड़खड़ा कर गिरा, फिर होर्डिंग पार करते वक्त दोबारा गिरा, लेकिन विराट को देखने का जुनून इतना था कि लगातार दौड़ता हुआ वह उनके पैरों में जाकर गिर पड़ा। कोहली ने भी उसे शांत रहने का इशारा करते हुए उठाया, लेकिन तुरंत मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस फैन का नाम शोभित मुर्मू है और वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा/हुगली जिले का रहने वाला है। शोभित ने बताया कि वह सिर्फ विराट कोहली को करीब से देखने और मिलने के लिए रांची आया था।

अब कहां है शोभित मुर्मू?

सुरक्षाकर्मियों ने शोभित को मैदान से बाहर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां उसे रातभर थाने में रखा गया। डीएसपी हटिया पी.के. मिश्रा के अनुसार, किसी की ओर से शिकायत नहीं होने के कारण उसे हिरासत में रखना संभव नहीं था। पूछताछ में यह भी साफ हुआ कि उसकी नीयत सिर्फ कोहली से मिलने की थी और उसने जो किया वह नासमझी और जोश का नतीजा था।

इसलिए पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। अनुमान है कि वह अब अपने घर पश्चिम बंगाल लौट चुका है।

मैच में क्या हुआ था?

कोहली के शतक के साथ ही पूरा स्टेडियम झूम उठा था। इसी दौरान यह फैन दो बार गिरने के बावजूद मैदान तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखता है कि विराट उसे सहजता से संभालते हैं, लेकिन सुरक्षा टीम तुरंत उसे हटाकर ले जाती है।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More