चकमे पंचायत भवन में बड़ी चोरी, कंप्यूटर-लैपटॉप समेत 25 कुर्सियाँ गायब

NEWS SAGA DESK

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे पंचायत भवन में अज्ञात चोरों ने देर रात ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, एक बड़ी कुर्सी और लगभग 25 फाइबर कुर्सियाँ लेकर फरार हो गए।

सुबह घटना सामने आते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंचायत के मुखिया रामवृत मुंडा ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More News

Read More