गुमला में बड़ी कार्रवाई: कार से ब्राउन शुगर तस्करी करते 3 युवक व एक युवती गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से ब्राउन शुगर तस्करी करने आए तीन युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया।
बिशनपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 85 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, 6100 रुपये नकद और गाड़ी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार साहू, रोजामत अंसारी, दीपक चीक बड़ाईक और वर्षा रानी भगत शामिल हैं।
जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 4.60 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Read More News

Read More