हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत, छह घायल

NEWS SAGA DESK

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव गंगटाही पुल के पास फोरलेन सड़क पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (WB 44A 0415) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों में आसनसोल के कुल्टी निवासी श्रीनाथ यादव की 55 वर्षीय पत्नी पूनम देवी, 40 वर्षीय पुत्र जय भगवान यादव और 10 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी शामिल हैं। घायल हुए लोगों में श्रीनाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव, जय भगवान यादव का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, 10 वर्षीय अभिराज कुमार, 8 वर्षीय मृत्यंजय कुमार, जय भगवान यादव की पत्नी कौशल्या देवी और 24 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी शामिल हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को बरही अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पांच लोगों को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया। इनमें धर्मेंद्र यादव और शिवम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक ही परिवार के थे और कुल्टी (आसनसोल) से बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More