झारखंड राजभवन का नाम बदलकर अब ‘लोक भवन झारखंड’, अधिसूचना जारी

NEWS SAGA DESK

झारखंड के राजभवन का नया नाम अब लोक भवन झारखंड कर दिया गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय की पहल के तहत देशभर में राजभवनों को लोक-केंद्रित पहचान देने की प्रक्रिया जारी है, और उसी क्रम में झारखंड के राजभवन का नाम बदला गया है।

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। इसके अनुसार रांची और दुमका, दोनों राजभवनों का नाम अब लोक भवन होगा।
यह फैसला राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया है।

नाम परिवर्तन के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएँ तेज हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव इस विचार को दर्शाता है कि “सरकार जनता की सेवा के लिए है”, और सरकारी भवनों के नाम भी उसी भावना को प्रतिबिंबित करें।

Read More News

ट्रंप का बड़ा ऐलान: युद्धविराम को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, बोले-होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह विश्व शांति के लिए...

TMC उम्मीदवार लवली मैत्रा का विवादित पोस्ट: हैशटैग में दिखा बांग्लादेश, बंगाल में गरमाता सियासी माहौल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस यानि (TMC) उम्मीदवार लवली मैत्रा का...

झारखंड में वित्तीय अव्यवस्था पर बीजेपी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा – बजट बड़ा, लेकिन खर्च कम

झारखंड की वित्तीय स्थिति को लेकर सियासत गरमाई हुई है, बता दें की भारतीय जनता पार्टी यानि (भाजपा) के...

Read More