NEWS SAGA DESK
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आधिकारिक एंट्री हो गई है। जानकारी के अनुसार, एसीबी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने इस मामले में ECIR दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ईडी ने घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए पीएमएलए कोर्ट में एक अनुमति याचिका दायर की है, जिसमें जेल में बंद विभिन्न आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी गई है। ईडी द्वारा दाखिल अनुमति याचिका का फाइलिंग नंबर 11431/2025 और निबंधन संख्या 10/2025 है।
शराब घोटाले में ईडी की एंट्री के बाद अब जांच में नए मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले ईडी ने पीई दर्ज कर प्रारंभिक जांच की थी। प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने मई में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।
इस घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव और आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, विनय सिंह समेत 10 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। विनय कुमार चौबे सहित कई आरोपी इस वक्त जेल में बंद हैं।
No Comment! Be the first one.