भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रांची में श्रद्धांजलि समारोह

NEWS SAGA DESK

भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता, संविधान निर्माण प्रक्रिया के प्रमुख स्तंभ और त्याग, सादगी तथा नैतिक मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने भी डॉ. प्रसाद के देशहित में दिए गए योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More News

Read More