जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी दुश्मनी की आशंका से मचा हड़कंप

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर में पीपुल्स एकेडमी स्कूल के पीछे मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेखर सैंडिल के रूप में हुई है। रात लगभग 12:30 बजे हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मृतक की बहन सरस्वती दास के अनुसार, जब वह देर रात घर पहुंचीं, तो शेखर घर के बाहर खून से लथपथ गिरा हुआ था। उसकी नब्ज बहुत धीमी थी और काफी खून बह चुका था। सरस्वती ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शेखर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने पुरानी दुश्मनी में हत्या की आशंका जताई है। सरस्वती दास ने बताया कि शेखर का स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके साथी डब्लू (देवनगर निवासी) के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में दोनों ने हत्या कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल सिंह इलाके में अवैध शराब की भट्टी चलाता है, जिसका कई बार विरोध किया गया था। इसी को लेकर शेखर और राहुल के बीच कई बार कहासुनी हुई थी और राहुल ने पहले भी शेखर को खुलेआम धमकी दी थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश के लिए टीम बनाई गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मृतक शेखर नया कोर्ट के पास स्थित एक निजी पार्किंग में काम करता था और रोजाना की तरह मंगलवार रात भी काम खत्म कर घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही उसे निशाना बनाया गया। वारदात के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More