धनबाद में जहरीली गैस रिसाव से दहशत, दो महिलाओं समेत तीन की मौत—आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

NEWS SAGA DESK

धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस का खतरा बढ़ता जा रहा है। गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत होने की बात सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार शाम प्रियंका देवी की मौत हुई थी, वहीं गुरुवार सुबह ललिता देवी ने दम तोड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

गैस रिसाव के विरोध में सड़क जाम

गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने धनबाद-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर जिला प्रशासन और बीसीसीएल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने टायर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि सुरक्षित पुनर्वास तथा गैस रिसाव के स्रोत की पहचान कर उसे बंद किए बिना जाम खत्म नहीं किया जाएगा।

करीब चार घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई वार्ता के बाद जाम हटाया गया। वार्ता के दौरान मृतक परिवारों को मुआवजा देने और गैस रिसाव रोकने की ठोस व्यवस्था करने की मांग उठाई गई। प्रभावित लोग अब भी बचाव कार्यों से असंतुष्ट हैं।

बीसीसीएल ने शुरू किया बचाव कार्य

बीसीसीएल पीबी एरिया के जीएम जी. साहा ने बताया कि गैस रिसाव की पुष्टि हुई है और वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच जारी है। गैस को रोकने के लिए मिट्टी भराई की जा रही है और माइकिंग कर लोगों को इलाका खाली करने की अपील की जा रही है। प्रशासन और बीसीसीएल मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। दो टेंट लगाकर लोगों को अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है।

डीजीएमएस टीम सक्रिय

पुटकी सीओ आनंद कुमार ने बताया कि डीजीएमएस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गैस रिसाव बंद करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नोट कर रहा है और जल्द समाधान निकाला जाएगा। मौत के कारण पर उन्होंने दोहराया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही स्थिति स्पष्ट करेगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर इलाज की व्यवस्था कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस रिसाव की वजह से सभी दहशत में हैं और कई परिवार बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज रहे हैं। बीसीसीएल द्वारा घर खाली करने को कहा जा रहा है, लेकिन विकल्प न मिलने से लोग परेशान हैं। उनकी मांग है कि सभी को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए और रोजगार की गारंटी दी जाए।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More