दो दिवसीय दौरे पर आज देवघर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, कल करेंगे जिला BJP कार्यालय का उद्घाटन

NEWS SAGA DESK

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान कई संगठनात्मक कार्यक्रम तय हैं। प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा के अनुसार, नड्डा शाम 7:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 8:45 बजे प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। अगले दिन 6 दिसंबर को वे सुबह 9 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे देवघर में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा देवघर से ही वर्चुअल माध्यम से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। उनका यह दौरा झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद हो रहा है, जिसके चलते यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More News

Read More