झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

NEWS SAGA DESK

झारखंड में ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार राज्य के 11 जिलों—गढ़वा, पलामू, लातेहर, चतरा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा—में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिसके लिए येलो अलर्ट प्रभावी है।

पिछले 24 घंटों में गुमला का तापमान सबसे कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटनगंज में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने के साथ ऊनी कपड़े पहनकर खुद को ढकने की अपील की गई है। वहीं लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और अत्यधिक जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Read More News

Read More