पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित

NEWS SAGA DESK

पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में दलाल के जरिए 20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगा था। शिकायत जोनल आईजी तक पहुंचने के बाद मामले की जांच हुई, जिसके आधार पर एसपी रीष्मा रमेशन ने सुबोध कुमार के निलंबन का आदेश जारी किया। एसपी ने निलंबन की पुष्टि भी की है।

नए थाना प्रभारी के रूप में किशनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार को पिपराटांड़ में पदस्थापित किया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को किशुनपुर ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी पिपराटांड़ थाना प्रभारी को अफीम से जुड़े एक मामले में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर निलंबित किया गया था। इसके बाद टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ की जिम्मेदारी दी गई थी। सुबोध कुमार और नए प्रभारी नीलेश कुमार दोनों 2018 बैच के अधिकारी हैं।

पिपराटांड़ थाना क्षेत्र चतरा जिले की सीमा से सटा होने के कारण नक्सली गतिविधियों और अवैध अफीम की खेती के लिए संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र में नक्सल विरोधी कई महत्वपूर्ण अभियान भी चलाए जा चुके हैं।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More