News Saga Desk
सनी देओल की फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। ‘जाट’ के बाद अब उनके पास कई मेगा प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। ‘गदर 2’ की रिकॉर्ड सफलता के बाद सनी देओल की लोकप्रियता और बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें लगातार बड़े बजट की फिल्में ऑफर हो रही हैं। आने वाले सालों में सनी कई दमदार किरदारों के साथ बड़े पर्दे और ओटीटी पर दिखाई देंगे। आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट—
1. गबरू (Gabru) – रिलीज, 13 मार्च 2026
सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म ‘गबरू’ का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था—
“पावर वो नहीं जो आप दिखाते हैं, बल्कि वो है जो आप करते हैं!”
फिल्म हिम्मत, जमीर और दया की कहानी है। सनी ने इस फिल्म को अपने दिल के करीब बताया है। ‘गबरू’ 13 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
2. रामायण – पार्ट 1, Diwali 2026
नितेश तिवारी की मेगा फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की कास्ट भी बेहद शानदार है,
- सनी देओल: हनुमान
- रणबीर कपूर
- साई पल्लवी
- यश
- रवि दुबे
यह फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
3. Lahore 1947 – रिलीज, 2026
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘लाहौर 1947’ एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है।
फिल्म की मुख्य कास्ट:
- सनी देओल
- प्रीति ज़िंटा
- शबाना आज़मी
यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित की जा रही है और 2026 में रिलीज होगी।
4. Border 2 – रिलीज, 23 जनवरी 2026
सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल 28 साल बाद आ रहा है।
कास्ट में शामिल हैं:
- दिलजीत दोसांझ
- वरुण धवन
- मोना सिंह
- सोनम बाजवा
- अहान शेट्टी
फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
5. Ikka – OTT रिलीज (Netflix), 2026
सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें सनी ने लिखा—
“ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह… सिर्फ इक्का!”
यह फिल्म 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
No Comment! Be the first one.