देवघर बाबा मंदिर में जेपी नड्डा ने की पूजा, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी रहे साथ

NEWS SAGA DESK

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे।

पूजा के बाद जेपी नड्डा देवघर में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे वर्चुअल माध्यम से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।

बीते शाम देवघर पहुंचने पर नड्डा ने प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और झारखंड में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। आज वे भाजपा नेताओं के साथ बाबा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

Read More News

Read More