धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 90 पेटी शराब जब्त-दो आरोपी फरार

NEWS SAGA DESK

धनबाद के तीसरा थाना क्षेत्र स्थित चांदकुइया बस्ती में उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। बीसीसीएल क्वार्टर में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली शराब और निर्माण सामग्री बरामद की गई। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक साधु चौहान और पवन चौहान मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में 90 पेटी नकली अंग्रेजी शराब, पैकिंग मशीन, रैपर, झारखंड सरकार का हॉलमार्क, खाली बोतलें, कैप, 200 लीटर स्प्रिट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। बरामद शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे स्थानीय होटलों और बिहार में खपाया जाता था।

फरार आरोपियों साधु चौहान और पवन चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि नकली शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More