गोविंदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपित गिरफ्तार

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोविंदपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रसार को रोकने के उद्देश्य से की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2,550 रुपये नकद, और चार मोबाइल फोन बरामद किए।

गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार है—

  • गौरव कुमार उर्फ अमर (26), निवासी शेषनगर छोटा गोविंदपुर
  • मोहम्मद इमरान (21), निवासी कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती, बर्मामाइंस
  • जंबुवन महतो (24), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां)
  • ललन मांझी (28), निवासी तमुलिया, कपाली (सरायकेला-खरसावां)

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद विशेष अभियान चलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों से ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।

पुलिस ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में इसी तरह की कार्रवाई तेज की जाएगी, ताकि क्षेत्र में नशे के प्रसार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Read More News

Read More