झारखंड में कड़ाके की ठंड, गुमला का तापमान 3°C तक गिरा

NEWS SAGA DESK

झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 3.0°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से काफी नीचे है। वहीं गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1°C रिकॉर्ड किया गया। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 22°C से 27°C और न्यूनतम 6°C से 14°C के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह व रात में कोहरा बढ़ सकता है। 7 से 10 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट संभव है।

अगले 24 घंटों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 24°C से 28°C जबकि न्यूनतम 11°C से 16°C रहने का अनुमान है। रांची, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में रात का तापमान 9°C से 13°C तक रह सकता है। कई जिलों विशेषकर पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में शीतलहर जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने आमजनों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने, खुद को पूरी तरह ढंककर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More