झारखंड विधानसभा सत्र में विपक्ष का जोरदार हल्ला-बोल, एनडीए विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर एनडीए गठबंधन के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा, आजसू और लोजपा के विधायक हाथों में तख्तियां लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने, मैया सम्मान योजना में कटौती, मनरेगा कर्मियों के विरोध, धान खरीद में देरी और छात्र आंदोलनों जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

वहीं, एनडीए के इस विरोध को सत्ता पक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। सत्तारूढ़ दल के विधायकों का कहना है कि भाजपा सत्ता से बाहर होने के बाद मुद्दों के अभाव में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मामलों पर संवेदनशील है, छात्रवृत्ति को लेकर गंभीर पहल की जा रही है और किसानों को उचित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए धान खरीद प्रक्रिया की तैयारी पूरी की जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More