News Saga Desk
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की, जिसके बाद स्टार बैट्समैन और पूर्व कप्तान विराट कोहली लंदन वापस लौट गए। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे कैजुअल ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। फैंस से फोटो क्लिक करवाने के बाद विराट एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखे।
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के लिए लंदन रवाना हुए हैं। कपल अपने बच्चों के साथ वहीं रह रहा है क्योंकि वे उन्हें मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।
वनडे सीरीज में विराट का बल्ला खूब चला। उन्होंने पहले दो मैचों में शतक जमाया, वहीं तीसरे मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया। कुल मिलाकर इस सीरीज में विराट ने 302 रन बनाए—रांची में 135, रायपुर में 102 और विशाखापट्टनम में नाबाद 65 रन।
सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अब कोहली लंदन में परिवार के साथ समय बिताते नजर आएंगे।
No Comment! Be the first one.