झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, पारा लुढ़का; अगले तीन दिन पाला और कुहासे की चेतावनी

NEWS SAGA DESK

रांची : झारखंड में ठंड ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राज्यभर में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पाला पड़ने और घना कुहासा बढ़ने की संभावना जताई है। खासकर उत्तरी जिलों और पूर्वी सिंहभूम में ठंड का असर और तेज महसूस किया जाएगा।

कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

रांची, गुमला, खूंटी, मेदिनीनगर, लोहरदगा, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और चाईबासा सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

अगले तीन दिन और कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में पाला और कुहासा दोनों बढ़ेंगे। साफ आसमान रात के तापमान में और गिरावट ला सकता है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, सिमडेगा और आसपास के इलाकों में ठंड का असर सबसे अधिक रहेगा।

जिलों का न्यूनतम तापमान

गुमला – 3.5°C, खूंटी – 5.0°C, मेदिनीनगर – 6.5°C, हजारीबाग – 6.5°C, रांची – 7.5°C, लोहरदगा – 7.5°C, बोकारो – 8.2°C, प. सिंहभूम – 8.5°C, कोडरमा – 9.2°C, पूर्वी सिंहभूम – 9.6°C, देवघर – 9.7°C

दिन में भी तेज ठंड का एहसास

रांची में तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम 22.9 डिग्री रहा। धूप निकलने के बावजूद घरों में ठंड का प्रभाव ज्यादा महसूस हुआ और लोग धूप सेंकते नजर आए।

मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों में ठंड की स्थिति लगभग इसी तरह बनी रहेगी। उत्तरी जिलों में कुहासा और बढ़ सकता है, जिससे सुबह और ज्यादा ठिठुरन महसूस होगी। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More