रांची के डोरंडा में दो गुटों की भिड़ंत, कई घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो आपराधिक गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में हड़कंप मच गया। तुलसी चौक और यूनिस चौक के पास हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के 3-4 लोग घायल हो गए। अचानक शुरू हुई मारपीट से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक छत से कूदकर घायल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी आरिफ पुलिस को देखकर बचने के प्रयास में घर की छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

सज्जू और अली गुट के बीच पुराना विवाद

हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा ने बताया कि यह झगड़ा सज्जू और अली गुट के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा है। दोनों गुटों के बीच पहले भी टकराव और गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। डीएसपी के अनुसार, अली एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसने कब्जे की जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल भी बनाई थी, जिसे पुलिस ने हटवाया है।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

तनाव को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

डीएसपी ने साफ कहा कि क्षेत्र में तनाव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Read More News

गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार

गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की...

रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर बड़ा अपडेट: SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया तेजी से निपटान का निर्देश

रांची: एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यानि (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण...

रांची में 12 दिन से लापता नाबालिग का सनसनीखेज खुलासा: बेटी की ह’त्या के पीछे पिता-पुत्र का हाथ

रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ गांव में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला अब हड़कंप...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रथम चरण मतदान से पहले मतदाता सूची फ्रीज, अब नहीं कर सकते आवेदन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी...

Read More