झारखंड विधानसभा में एमबीबीएस नामांकन गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग

NEWS SAGA DESK

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने एमबीबीएस नामांकन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं और निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। मरांडी ने कहा कि एनटीए परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी कर जेसीईसीईबी को भेजता है, लेकिन एनटीए पोर्टल से सही लिंक न होने के कारण काउंसलिंग में कई खामियां सामने आ रही हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ छात्र गलत जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज जमा कर दे रहे हैं, जिससे योग्य छात्रों का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ियां सुनियोजित ढंग से की जा रही हैं और कुछ लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। मरांडी ने सरकार से जेसीईसीईबी के शीर्ष अधिकारियों को तुरंत हटाने, मौजूदा काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द करने और पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करेगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More