गोमिया में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल

NEWS SAGA DESK

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया घाटी में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना तुलबुल गांव के पास ललपनिया घाटी क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया पहुंचाया, जहां दो युवकों ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया।

दो घायलों को रेफर, एक का इलाज जारी

सूचना मिलते ही बीडीओ और सीओ सीएचसी पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कराया। तीसरे घायल का उपचार ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान तुलबुल निवासी रवि प्रसाद (38) और मंशु महली (16) के रूप में हुई है।

चार वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा

जानकारी के मुताबिक रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ बाइक से ललपनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मंशु महली भी अपनी बाइक से उसी दिशा में आ रहा था। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मंशु की बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे जा गिरा, लेकिन वह सुरक्षित है।

सीओ ने हादसे की पुष्टि की

गोमिया के सीओ आफताब आलम ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More