डेमोग्राफी बहाना, लक्ष्य हिंदुओं को एकजुट करना: झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का भाजपा पर आरोप

News Saga Desk

झारखंड में डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव का आरोप जिन पर लगाया जा रहा है, वे अधिकतर भाजपा के ही मतदाता हैं। मंत्री ने दावा किया कि बिहार में हुए एसआईआर के दौरान 65 लाख से अधिक मतदाताओं को बाहर किया गया, लेकिन निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट नहीं बता सका कि इनमें कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए शामिल थे

सोनू ने कहा कि “डेमोग्राफी का मुद्दा सिर्फ एक बहाना है, असल में भाजपा इसी के नाम पर बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।”

छात्रवृत्ति मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सदन में उन्होंने अपनी मांगों और केंद्र से मिली राशि का पूरा विवरण पेश किया, लेकिन विपक्ष की ओर से कोई जवाब नहीं आया। धान अधिप्राप्ति को लेकर विपक्ष द्वारा सदन में दो दिनों तक किए गए हंगामे पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 15 दिसंबर से किसानों के लिए 774 धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने का निर्णय पहले ही ले लिया है।

Read More News

Read More