News Saga Desk
झारखंड की राजधानी रांची के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। रांची यार्ड में जारी रिमॉडलिंग कार्य के चलते रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस अवधि में ट्रेन रांची स्टेशन से नहीं चलेगी, बल्कि पिस्का स्टेशन से ही प्रारंभ और समाप्त होगी।
दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम इंटरसिटी 23 से 27 दिसंबर, 29 दिसंबर से 3 जनवरी और 5 से 7 जनवरी तक रांची की जगह पिस्का स्टेशन से चलेगी। वहीं वापसी वाली 18636 सासाराम–रांची इंटरसिटी 24 से 28 दिसंबर, 30 दिसंबर से 4 जनवरी और 6 से 8 जनवरी के बीच केवल पिस्का स्टेशन तक आएगी।
इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारणी और संचालन व्यवस्था की जानकारी की जाँच अवश्य कर लें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और रांची स्टेशन के भविष्य में बेहतर ढांचे के लिए जरूरी है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनें फिर से अपने पुराने रूट और संचालन व्यवस्था पर लौट आएंगी।
No Comment! Be the first one.